समाज ने चेताया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो वे बड़े जनआंदोलन की राह अपनाएंगे। समाज ने सभी आदिवासी संगठनों और जागरूक नागरिकों से इस संघर्ष में एकजुट होने की अपील की। इस प्रेस वार्ता में संरक्षक बल्लू राम भवानी, आर एन साय , जिला अध्यक्ष सुरेश कर्मा, महासचिव धीरज राणा, भीमसेन मंडावी, गंगू राम कश्यप,राजकुमार ओयामी,सुंदरु नेताम, राम कुंजाम, नोमेश पिद्द,संपत्त यालम ,जोगा पोडियम ,आर बी कोड़पी, हरी राम डेगल , विमल सोरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।