आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में माड़वी कोसा डीएकेएमएस अध्यक्ष, माड़वी कमलेश उर्फ हुंगा, डीएकेएमएस सदस्य, नुप्पो, पेद्दाबोड़केल आरपीसी सरकार सदस्य, माड़वी जोगा, आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष, माड़वी पोज्जा आरपीसी मिलिशिया सदस्य शामिल हैं। इन पर पुलिस पार्टी की रेकी करने, मार्ग में स्पाइक व आईईडी लगाने, रास्ता अवरुद्ध करने और शासन विरोधी पर्चे-पोस्टर लगाने जैसे संगीन आरोप हैं। इन सभी नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में एएसपी (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह और सीआरपीएफ 131वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अमित श्रीवास्तव के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।