2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माई दंतेश्वरी के दर्शन के लिए रोजाना बढ़ रहा पदयात्रियों का हुजूम

Dantewada News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में पदयात्री नंगे पांव मंदिर जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Number of pedestrians increasing in darshan of Mai Danteshwari

माई दंतेश्वरी के दर्शन के लिए रोजाना बढ़ रहा पदयात्रियों का हुजूम

गीदम। Chhattisgarh News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में पदयात्री नंगे पांव मंदिर जा रहे हैं। पदयात्रियों के चलते गीदम दंतेवाड़ा मार्ग में विशाल रैली जैसा नजारा दिखाई दे रहा है। इस वर्ष उत्तर बस्तर कांकेर से लेकर कोंडागांव, जगदलपुर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा व अन्य अंदरूनी क्षेत्र से पदयात्री माता के दर्शन करने पहुँच रहे है।

यह भी पढ़े: मस्तमौलाओं ने बदली जीवनशैली, इसलिए अवसाद में जा रहे बस्तरिया

इनको देखते हुए जिला प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं और स्थानीय दुर्गोत्सव समितियों के द्वारा सुविधाओं के लिए सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां पदयात्रियों के लिए चाय, नाश्ता के साथ - साथ भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें ठहरने और आवश्यक इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जा रही है।

यह भी पढ़े: लैंडस्लाइड वाली जगह डीआरएम, पता चला लगातार धंसक रही पहाड़ी इसलिए हो रही देरी