
file photo
प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट...
(दरभंगा): दरभंगा शहर के लालबाग इलाके में एक स्कूल टीचर की करतूतों के खिलाफ अभिभावक भड़क गये और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें शांत कराने के बाद आरोपित टीचर को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल की कड़ी पहरेदारी की जा रही है।
यह है मामला
लालबाग स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल में कक्षा चार और पांच की छात्राओं ने हिंदी के टीचर के खिलाफ अभिभावकों से शिकायत की थी। छात्राओं की शिकायत थी कि टीचर क्लास में मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उनसे छेड़खानी करते थे। यह बात सुनने के बाद अभिभावक क्रोधित हो गए। आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करवाने की आशा से अभिभावक एक समूह में स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की।
शिकायत सुनने के बाद भी उदसीन दिखाई दिए जिम्मेदार
शिकायत सुनने के बाद भी प्रिंसिपल आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन लेने के बजाय टालमटोल करता रहा। इतने गंभीर मुद्ये को नजरअंदाज करने वाले इस रवैये को देखकर अभिभावक भड़क उठे और स्कूल में हंगामा करते हुए कई शिक्षकों के साथ धक्कामुकी की। हालांकि किसी भी शिक्षक को चोट आने की बात सामने नहीं आई।
करना पड़ा लाठीचार्ज
सूचना पाकर डीएसपी मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और हंगामा कर रहे लोगों को पहले शांत करने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों पर समझाइश का कोई असर दिखाई नहीं दिया। अभिभावकों की भीड का उग्र रूप देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को वहां से खदेड़ भगाया। भीड़ पर काबू पाने के बाद ही पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर पाई। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इस गंभीर मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है। अहतियात के तौर पर स्कूल को सील कर दिया गया और कड़ी पहरेदारी लगा दी गई है।
Published on:
09 Jul 2018 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
दरभंगा
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
