
train
(गया): गया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे यह साबित होती है कि यदि इंसान कि किस्मत उसके साथ है तो उसका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यहां एक बुजुर्ग के उपर से मालगाड़ी गुजर जाने के बाद भी उसे कोई भी चोट नहीं आई। इस घटना के सामने आने के बाद लोग सकते में है और यह सोचने को मजबूर हो गए कि रेलवे ट्रैक पर पडा एक व्यक्ति जिस पर से रेलगाड़ी गुजर जाए वह आखिर बच कैसे सकता है?
यहां गया-कोडरमा रेलखंड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान रेल लाइनों पर गिर गया और उसके ऊपर से एक मालगाड़ी हड़हड़ाती निकल गई। बुजुर्ग को खरोंच तक नहीं आई। यह चौंका देने वाली घटना रेलखंड के ईश्वरपुर रेलवे स्टेशन की है।
पटरी पार कर रहा था तभी लडखडाएं पैर
दरअसल एक बुजुर्ग व्यक्ति लाठी के सहारे चलते हुए रेलवे ट्रैक पार कहा कर रहा था। ट्रैक में पैर उलझ जाने से वह लड़खड़ा कर गिर गया। इस दौरान कोडरमा की तरफ जा रही एक मालगाड़ी ट्रैक पर आ गई। बुजुर्ग को ट्रैक पर फंसा देखकर आस पास के लोगों ने उसे ट्रैक पर ही लेट जाने के लिए आवाजें लगाई। वह तुरंत रेलवे ट्रैक पर लेट गया और जब तक मालगाडी गुजर न गई वहीं पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को वहां खडे देखते रहे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद ही इस करिशमाई घटना के बारे में पता चल पाया।
सकुशल मिला बुजुर्ग
मालगाड़ी गुजरने के बाद उसे सकुशल देखा गया। लोगों ने उसे ले जाकर स्थानीय पीएजसी में भर्ती कराया। उसे सिर में हल्की चोट लगी है जिसका उपचार किया गया। बुजुर्ग की पहचान गया के मानपुर निवासी 56वर्षीय जंगली साव के रूप में हुई है।
Published on:
09 Jul 2018 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
गया
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
