
जहरीली शराब के खिलाफ अभियान : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री छोड़कर फरार हुए आरोपी
दतिया/ मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 27 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, जिले में इस मामले के सामने आने के बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे, तभी से मुहिम के तहत सभी जिलों में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी के तहत दतिया जिले के बागपुरा कंजर डेरा में भी आबकारी विभाग द्वारा दविश दी गई, तो यहां टीम को अवैध शराब से संबंधित जखीरा मिला है।
बड़ी मात्रा में सामान जब्त
आबकारी विभाग को इलाके से आए दिन बागपुरा स्थित कंजर डेरा से कच्ची शराब बनाने को लेकर शिकायते मिल रही थी, उसी के चलते बुधवार को कंजर डेरा बागपुरा पर भांडेर पुलिस की मदद से आबकारी विभाग ने दविश दी। हालांकि, कार्रवाई से पहले ही फैक्ट्री का संचालन करने वाले कंजर लोग डेरा छोड़कर फरार हो गए। आबकारी टीम और भांडेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आसपास के कच्ची शराब बनाने वाले डेरों पर भी सर्चिंग की गई। इस दौरान टीम को शराब बनाने वाले उपकरण, हाथ भट्टी एवं बड़ी मात्रा में लहान मिला, जिसे टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया है।
इस टीम ने की कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन के मार्गदर्शन में आबकारी टीम में एडीईओ के एल भगोरा, तुकाराम बर्मा, ध्वनि भदौरिया, विकास पाठक, संजय शर्मा, रवि विसबरिया, अशोक शर्मा, लक्ष्मी नारायण माझी और भांडेर थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।
राशन माफिया भरत दवे के अवैध ऑफिस पर कार्रवाई - video
Published on:
20 Jan 2021, 5:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.