19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया यह बड़ा अधिकारी

परियोजना अधिकारी व बाबू को हजारों रुपए लेते हुए पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
corruption in rajasthan: Latest News on Rajasthan acb

प्रतीकात्मक तस्वीर

दतिया। मंगलवार का दिन एक रिश्वतखोर अधिकारी के लिए भारी साबित हुआ। उसे हजारों रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया; अधिकारी के साथ ही उसका साथ दे रहा बाबू भी रिश्तवखोरी के आरोप में पकड़ाया।

भांडेर में लोकायुक्त की टीम ने 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सपना यादव तथा बाबू रविशंकर उपाध्याय को रंगे हाथों पकड़ा। उक्त लोगों द्वारा रिश्वत मांगे जाने के संबंध में स्व सहायता समूह चलाने वाले चंद्रशेखर तिवारी ने शिकायत की थी।

एमपी के इस शहर में डेल्टा की दस्तक, डेढ़ दर्जन से ज्यादा पॉजिटिव

शिकायतकर्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि परियोजना अधिकारी एवं बाबू द्वारा पोषण आहार सप्लाई के एवज में किए जाने वाले भुगतान को लेकर रिश्वत की मांग की जा रही थी। तब मजबूरन लोकायुक्त को शिकायत की गई जिसपर ये कार्रवाई हुई।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायतकर्ता के आरोपों की गहराई से तस्दीक की. इसके बाद रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी और बाबू को जाल में फांसा गया; लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक हल्कों में दिनभर यही चर्चा चलती रही।