जी हां, यह मामला दतिया शहर के दतिया नगर का है। जहां एक पुलिस आरक्षक खाकी वर्दी में सीएफएल बल्ब ( CFL bulb ) चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस बात की शिकायत गुलाब सिंह यादव ने की है। गोविंद गंज पठ्ठापूरा के रहने वाले गुलाब ने कोतवाली में शिकायती आवेदन देकर पुलिस आरक्षक की चोरी करने के मामले में शिकायत की है।