24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में लालसोट-जयपुर वाया कोथून रोड पर तेज रफ्तार निजी बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 12 May 2025, 1:10 PM IST

Dausa-Road-Accident

Dausa Road Accident: दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में लालसोट-जयपुर वाया कोथून रोड पर तेज रफ्तार निजी बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बडक़ापाड़ा गांव में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर जयपुर की ओर से आ रही एक निजी बस ने आगे चल रहे महारिया गांव निवासी बाइक सवार हनुमान पुत्र लड्डूलाल स्वामी (25) को टक्कर मार दी, जिसे हाईवे एंबुलेंस से लालसोट जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके से चालक बस को लेकर लालसोट की ओर रवाना हो गया। जिस पर पुलिस ने शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल पर बस को रोक कर जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद, शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें: रेंजर देवेंद्र के शव पर 20 मिनट तक बैठा रहा टाइगर, पिता की जगह जॉइन की थी नौकरी

ओवरस्पीड दौड़ती हैं निजी बसें

परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की अनदेखी से लालसोट-जयपुर वाया कोथून रोड पर दिनभर दर्जनों की संख्या में निजी बसे ओवरस्पीड दौड़ रही है। इन ओवर स्पीड बसों के चलते लालसोट से कोथून के बीच र्कई बार सडक़ हादसे भी हो चुके हैं। इसके अलावा शहर की सडक़ों से भी ये बसें एक दूसरे को पीछे छोड़ने के प्रयास में तेज गति में दौड़ती हैं।

यह भी पढ़ें: ठेकेदार नहीं दे रहा था काम के पैसे, जोधपुर को बम से उड़ाने की दे डाली धमकी, सिरफिरा पाली से गिरफ्तार

उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अनदेखी कर रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ साल पूर्व इन बसों को शहर की भीड़ भाड़ वाली सडक़ों से दूर करने के लिए जमात बस स्टैण्ड निर्धारित किया गया, लेकिन ये निजी बसेें आज भी शहर के बीच से ही ओवर स्पीड में नियमों को ताक में रख कर सरपट दौड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत, दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग