9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदला मौसम का मिजाज, अंधड़ व बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत

दौसा जिले में गुरुवार को एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ। सुबह करीब सात बजे अचानक घने बादल छाए तथा तेज हवाओं का दौर भी शुरू हुआ। करीब 15 मिनट अंधड़ के बाद हल्की बारिश हुई।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Jyoti Kumar

Jun 01, 2023

rain.jpg

दौसा। दौसा जिले में गुरुवार को एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ। सुबह करीब सात बजे अचानक घने बादल छाए तथा तेज हवाओं का दौर भी शुरू हुआ। करीब 15 मिनट अंधड़ के बाद हल्की बारिश हुई।

हालांकि दोपहर में धूप निकल आई, लेकिन शाम करीब सात बजे फिर से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। आकाशीय गर्जना के साथ चने के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि से कई इलाकों में जमीन पर सफेद बर्फीली चादर बिछ गई। वहीं पुराने शहर में लखेरा समाज के मंदिर के सामने लुहार बाजार में तीन मंजिला सूना मकान का हिस्सा गिर गया। इससे इतर, राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की धूम, लेकिन इस उपचार केन्द्र पर दो साल से लटका है ताला

6 जून तक बारिश का अलर्ट
राजस्थान मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र द्वारा जारी अनुमान में बताया गया है कि 1 जून को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाएं/आंधी व हल्के से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। 2 जून को भी छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- 8 दिन से लापता बच्चे का शव बोरे में मिलने से मचा हड़कंप, एक्शन में आई पुलिस, चचेरा भाई गिरफ्तार, कुकर्म की आशंका

इसके बाद एक बार फिर से 3 और 4 जून को आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने जा रही है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के जिलों में तेज
मेघगर्जन, तेज अंधड़ और तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में आगामी 5-6 जून तक जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया ने बताया है कि 7 और 8 जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने शुरू हो जाएगी। इसके साथ प्रदेश के जिलों में भी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया है कि तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बावजूद प्रदेश में अब लू नहीं चलेगी।