दौसा। नाबालिग से बलात्कार के 9 माह पुराने मामले में पुलिस ने सोमवार को राजगढ़-लक्षमणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दिलीप मीणा को गिरफ्तार कर पोक्सो कोर्ट दौसा में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी दिलीप मीणा को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामले में विधायक पुत्र को क्लिनचिट दे दी थी, जबकि एक नाबालिग व अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था।