24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / Dausa: भीषण हादसे में शादी समारोह से लौट रही देवरानी-जेठानी की मौत, गांव में मचा कोहराम; शव देख परिजन बेसुध

Dausa: भीषण हादसे में शादी समारोह से लौट रही देवरानी-जेठानी की मौत, गांव में मचा कोहराम; शव देख परिजन बेसुध

Dausa Road Accident: राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 11 Apr 2025, 11:47 AM IST

dausa-accident-1

दौसा। लालसोट उपखंड के तलावगांव निवासी एक परिवार बुधवार रात्रि को शादी समारोह से लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में एक ही परिवार की दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया, वहीं आधा दर्जन अन्य घायल हो गए। बुधवार को टोंक में विवाह समारोह में शरीक होने के लिए तलावगांव से एक परिवार गया।

शादी समारोह में शामिल होकर देर रात करीब 11 बजे टोंक से तलावगांव लौटते समय नेशनल हाइवे 11 ए पर तुर्कियां में अचानक सड़क हादसा होने से कार में सवार देवरानी-जेठानी की मौत हो गई एवं अन्य 6 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दत्तवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

तलाव गांव में पसरा मातम

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही तलाव गांव में मातम पसर गया। सुबह से ही बाजार में एक भी दुकान नहीं खुली और आसपास के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। दोपहर बाद जब दोनों महिलाओं के शव घर पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन व रिश्तेदार बेसुध हो गए। बाद में गमगीन माहौल में दोनों मृत महिलाओं को दफनाया गया।

ये वीडियो भी देखें

तुर्किया मोड़ पर अचानक पलटी कार

दत्तवास थानाधिकारी कालूराम ने बताया कि बुधवार रात करीब साढे़ 11 बजे तुर्किया मोड़ पर टोंक से शादी समारोह में शामिल होकर एक परिवार कार से वापस अपने गांव तलावगांव जा रहा था। तुर्किया मोड़ पर अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे कार 6 से 7 बार पटलते हुए सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। इससे उसमें सवार कार मुमताज बानो (42) पत्नी छुट्टन मोहम्मद मंसूरी व अफरोज (25) पत्नी शाहरुख मंसूरी निवासी गांव तलावगांव लालसोट दौसा की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जयपुर में NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन; 12 से अधिक लोग घायल

6 गंभीर हालत में जयपुर रेफर

सड़क हादसे में शाहरुख पुत्र रजाक मोहम्मद, मदीना बानो पत्नी हकीम मोहम्मद, नसीम बानों पत्नी अनवर हुसैन मुस्कान पुत्री अनवर हुसैन, रिजवाना बानो पत्नी आसिफ अली, जैतुन पत्नी रज्जाक मोहम्मद निवासी तलावगांव थाना लालसोट जिला दौसा घायल हो गए। कार में सवार चार जनों के मामूली चोटें आई है।

छह गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के लिए रेफर कर दिया। महिलाओं के शवों को चाकसू मोर्चरी में रखवाया दिया। गुरुवार की सुबह अन्य परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया गया तथा परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। पुलिस सड़क दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: खाटूश्यामजी से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बची 13 साल की बेटी, हादसे के बाद MLA ने पहुंचाया था अस्पताल