Diwali 2023: राजस्थान के दौसा जिले की राजस्व सीमाओं के भीतर 12 नवम्बर को दीपावली पर पटाखों के चलाने के लिए दो घंटे की अवधि निर्धारित की गई है। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की आदेशों की अनुपालना में दीपावली पर पटाखे चलाने की अवधि रात्रि 8 से 10 बजे तक नियत की गई है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस एवं नववर्ष पर रात्रि 11.55 से 12.30 बजे तक तथा छठ पर्व पर सुबह 6 से 8 बजे तक ग्रीन पटाखे अनुमत होंगे।