इसके बाद जब पत्नी की सोशल मीडिया आईडी चैक तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा और बच्चों की मां है। इसके बाद घर में तलाशी करने पर जेवरात भी गायब मिले। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल कर अनीता, सोनिया और संगीता को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि लुटेरी दुल्हन नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। इसके बाद उसने लव मैरिज भी की, जिससे उसे एक बेटी भी हुई। हालांकि इसके बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया और दलालों के संपर्क में आकर लुटेरी दुल्हन बनकर यही काम शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लुटेरी दुल्हन सोनिया ने मई माह में भीलवाड़ा, जून महीने में दौसा और जुलाई महीने में पानीपत में शादी की। इसके बाद ये दुल्हन तीनों जगह से जेवरात लेकर फरार हो गई।