6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa Rape Case: 4 साल की बच्ची से रेप का आरोपी सब-इंस्पेक्टर सेवा से बर्खास्त

Dausa Rape Case: दौसा के लालसोट क्षेत्र में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Nov 11, 2023

dausa_rape_case_2.jpg

Dausa Rape Case: राजस्थान में दौसा जिले में लालसोट में एक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इस घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को ही आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने को कहा था। इसके बाद आईजी रेंज उमेश दत्ता ने शनिवार को भूपेन्द्र सिंह के बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने शुक्रवार को चार-पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे निलंबित किया गया और शनिवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इस मामले में राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी संज्ञान लेकर मिश्रा को इस मामले में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें- Dausa Rape Case: वसुंधरा राजे बोलीं- जब तक सरकार की विदाई नहीं होती, तब तक बेटी की चीखें कानों में गूंजती रहेगी

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि दोपहर में उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही राहुवास थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी किराए का कमरा लेकर रहता है। उस कमरे में मौजूद सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे पर बुलाया और उसके साथ रेप किया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को बताया। बच्ची की मां ने सो रहे अपने पति को जगाकर मामले से अवगत कराया। मासूम की मां का कहना है कि आरोपी ने 50 रुपए का लोभ देकर बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- Dausa Rape Case: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर ने 4 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी को भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल

घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी सब इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी को महिला द्वारा जूते से पीटने एवं ग्रामीण जमकर धुनाई करते दिख रहे हैं। भीड़ आरोपी सब इंस्पेक्टर को जमीन पर घसीटते हुए थाने की ओर ले गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे।