दौसा। दौसा लोकसभा सीट Dausa Lok Sabha Constituency पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे गर्मी और तेवर दिखाती रही। दोपहर बाद से भीषण गर्मी के चलते से मतदान केंन्द्रों पर लोग कम पहुचंने लगे। कई जगह ऐसी हालात थे कि अधिकांश मतदान केंद्र सूने रहे। दौसा लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 48. 54 प्रतिशत मतदान हो गया है। इनमे दौसा विधानसभा में 51.69, बांदीकुई में 51. 67, लालसोट में 42.06, सिकराय में 48. 19, महुवा में 45.19,चाकसू में 52.29, बस्सी में 50.22 व थानागाजी में 46.50 प्रतिशत मतदान हो गया।