
लालसोट। दौसा जिले की लालसोट कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर जिंसों की समय पर तुलाई होने व मंडी परिसर में मौजूद कवर्ड डोम को खाली नही कराने को लेकर गुरुवार सुबह किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साएं किसानों ने लालसोट कृषि उपज मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और जम कर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस व मंडी अधिकारियों की समझाईश के बाद यह पूरा मामला शांत हो सका और आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट से ताला हटा दिया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की धूम, लेकिन इस उपचार केन्द्र पर दो साल से लटका है ताला
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जब कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर वाहनों में अपनी जिंस को बेचने के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने संतुष्टप्रद जवाब नही दिया और काफी देर तक भी जब जिंसों की तुलाई शुरू नही हुई तो किसान भडक़ उठे और भारतीय किसान संघ की तहसील कार्यकारिणी के सदस्य प्रहलाद स्वामी व अन्य किसानों ने गेट पर पहुंच कर ताला जड़ दिया।
इस दौरान भाकिस के तहसील अध्यक्ष ख्यालीराम मीना भी मोके पर जा पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ मंडी गेट पर जुटना शुरू हो गई और किसान नारेबाजी करने लगे। किसान संघ नेता व अन्य किसानों का कहना था कि सुबह से ही यहां किसान समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर अपनी जिंस को बेचने के लिए आए लेकिन कोई सुनने वाला नही है, पहले बारदाना नही होने की बात कह कर जिंसों की तुलाई नही की गई। आक्रोशित किसानों का कहना था कि मंडी में किसानों की जिंस रखने के लिए बनाए गए कवर्ड डोम पर आढतियों का कब्जा है, इस डोम को खाली कराते हुए यहां किसानों की जिंसों को रखा जाए, उनकी मांगों को पूरा करने पर मंडी गेट का ताला खोला जाएगा।
मंडी गेट पर ताला लगने से गेट के बाहर किसानों के वाहनों का जमावड़ा होना शुरू हो गया, जिससे सामने से गुजर रहे कोटा मेगा हाइवे पर भी यातायात प्रभावित हो गया।मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर तहसीलदार मदनलाल मीना, मंडी समिति सचिव बलबीरसिंह मीना, डिप्टीएसपी अरविंद गोयल, थानाधिकारी नाथूलाल मीना एवं क्रय विक्रय के महाप्रबंधक मुनीराज मीना मंडी गेट पर पहुंचे और आक्रोशित किसानों से वार्ता की,जिसके बाद किसानों ने मंडी गेट से ताला हटा दिया, जिसके बाद समर्थन मूल्य पर खरीद भी शुरू हो गई।
Published on:
01 Jun 2023 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
