वापसी में ट्रेन संख्या 09464 पटना-साबरमती स्पेशल मंगलवार 5 नवंबर को दोपहर 1 बजे पटना से रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर बुधवार शाम 17. 30 बजे आगमन एवं 17. 40 बजे प्रस्थान कर गुरुवार सुबह 5. 30 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। मार्ग में मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, अकबरपुर, जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 2 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर एवं 3 जनरल सहित 18 डिब्बे होंगे।