पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर पर ही जलाया, फिर अधजले शव को श्मशान में ले जाकर बिना परिजनों व बच्चों को बुलाए दाह संस्कार कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा ने बताया कि 21 फरवरी को दानपुर थाना रैणी निवासी कबूलसिंह गुर्जर पुत्र केवल राम गुर्जर ने मामला दर्ज कराया कि उसकी बुआ भगवानी देवी की ससुराल भापुर गांव में है। फूफा गिर्राज पुत्र हरेत गुर्जर पिछले कई दिनों से बुआ को परेशान कर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित कर रहा था। उन्हें संदेह है कि 15 तारीख को बुआ भगवानी देवी की फूफा गिर्राज ने हत्या कर गुप्त रूप से दाह संस्कार कर दिया।