मानपुर (दौसा)
दौसा जिले के मानपुर थानाक्षेत्र के मीनापाडा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पति ने पत्नी को आपसी घरेलू विवाद के चलते लाठी से हमला कर मौत के घाट ( Husband Murderd His Wife In Dausa ) उतार दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी पति को पुलिस ( dausa Police ) ने हिरासत में ले लिया है।