25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / विधायक ने सड़क किनारे बैठ चमकाए जूते, बदले में लिए पैसे, क्या खेल रहे हैं कोई नया दांव?

विधायक ने सड़क किनारे बैठ चमकाए जूते, बदले में लिए पैसे, क्या खेल रहे हैं कोई नया दांव?

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में चुनाव नजदीक आ गए हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार नए नए दांव चल रहे हैं। राजस्थान के एक विधायक ने जनता के जूते पालिश किए। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Oct 2023, 10:47 AM IST

om_prakash_hudla.jpg

MLA Om Prakash Hudla

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में देरी नहीं है। उम्मीदवार चुनाव जीतने और जनता को लुभाने के लिए नए दावं आजमा रहे हैं। जाने कौन सा तीर तुक्के से सहीं निशाने पर लग जाए। तो राजस्थान के एक विधायक का जूते पालिश करता हुआ वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि विधायकजी एक स्थान पर बैठ गए। उनके गले में ढेर सारी मालाएं हैं। इसके बाद एक जूता पालिस कर रहे थे। जूते को खूब चमकाने के बाद उसे एक बुजुर्ग व्यक्ति को पहनाते नजर आए। उनकी मदद को उनके समर्थक साथ में थे। बताया जा रहा है यह काम यहीं नहीं रुका। उसके बाद भी उन्होंने कई व्यक्तियों के जूते साफ किए। इसके एवज में लोगों ने उन्हें पैसे भी दिए। राजस्थान की 15वी विधानसभा के विधायक है। इनका किसी भी पार्टी से कोई वास्ता नहीं है। यह दौसा जिले के महवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला हैं।

जातिगत भेदभाव मिटाना मेरी प्राथमिकता

महवा विधायक ओमप्रकाश हुडला ने जूतों की पॉलिश करके मेहनताना भी लिया और अपने कार्यकर्ताओं और ग्राहकों से मिला मेहनताना भी मोची दुकानदार को दिया। विधायक ने कहा जातिगत भेदभाव मिटाना मेरी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें - चितौड़गढ़ में पीएम मोदी ने CM अशोक गहलोत को दिया धन्यवाद, कहा - सब चालू रहेंगी

कार्यकर्ता मेरे भगवान और भाग्यविधाता

विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा मैं कार्यकर्ताओं को अपना भगवान और भाग्यविधाता मानता हूं। आम आदमी, गरीब, मजदूर के साथ मैं चौबीस घंटे खड़ा हूं, उनके लिए सदैव तत्पर और उपलब्ध हूं। इसलिए आज मैंने इन लोगों के जूते पॉलिश करके इनका सम्मान किया है।

जूता पॉलिश करके पहले भी आए थे सुर्खियों में

विधायक ने कहा, मैंने पहले भी ऐसा किया है। आज भी ऐसा कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। विधायक ओमप्रकाश हुडला 2018 में भी इसी तरह जूता पॉलिश करके सुर्खियों में आए थे। साथ ही चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।

यह भी पढ़ें - 2,000 रुपए के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, आप लेंगे राहत की सांस