6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूटेगा इंडिया गठबंधन, लोकसभा चुनाव में चलेगी NDA की आंधी, प्रचंड बहुमत से होगी जीत, जानिए किसने दिया ये बयान

कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले ही लग रहा था कि इंडिया गठबंधन टूटेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए की देश में आंधी चलेगी और प्रचण्ड बहुमत से जीत होगी।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Jan 30, 2024

bjp_flag.jpg

कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले ही लग रहा था कि इंडिया गठबंधन टूटेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए की देश में आंधी चलेगी और प्रचण्ड बहुमत से जीत होगी। किरोड़ी ने कहा कि कांग्रेस को आगामी चुनाव में उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे। राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि न्याय किस बात का मांग रहे हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण किया है। इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। युवा नेतृत्व को लेकर कहा कि युवा लीडरशिप आगे आनी चाहिए। भाजपा भी लोकसभा चुनाव में युवा उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन कांग्रेस ने सचिन पायलट को हैसियत के अनुसार पद नहीं दिया। प्रतिपक्ष का नेता या प्रदेशाध्यक्ष बनाते तो ठीक रहता।

पीएम मोदी ने किसानों का भाग्य खोल दिया: ईआरसीपी को लेकर डॉ. किरोड़ीलाल ने कहा कि वे इसके लिए 1989 से संघर्ष कर रहे थे। उनकी मांग थी कि चंबल का पानी आना चाहिए। अब वह सपना पीएम मोदी ने पूरा कर दिया। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर कर दिया। 90 प्रतिशत राशि केन्द्र वहन करेगा। 2.10 लाख हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी। दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर को भी पानी मिलेगा। डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहमति लेने का कोई प्रयास नहीं किया, वे कुण्डली मारकर बैठे थे। अब पीएम के निर्देश पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह व मुख्यमंत्री ने मूर्त रूप दे दिया है। पीएम मोदी ने पूर्वी राजस्थान के किसानों का भाग्य खोल दिया। किरोड़ी ने कहा कि काम पूरा करने में समय लगेगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly : मंत्रीजी ने दिया जवाब, मैं गूगल मैप लेकर थोड़े आया हूं

मिट्टी से भी सोना निकालकर दूंगा : वरिष्ठता के अनुसार मंत्रालय नहीं मिलने की चर्चा पर डॉ. किरोड़ी ने कहा कि वे गांव के हैं और किसान के बेटे भी हैं, इसलिए सोच समझकर विभाग दिया है। मिट्टी से भी सोना निकालकर दूंगा। गांव-किसान को आगे ले जाऊंगा। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर किरोड़ी ने कहा कि वे विधायक और मंत्री हैं, लेकिन पार्टी का निर्णय सर्वोपरि रहेगा।

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2024 : राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को होंगे चुनाव, जानें कब आएगा रिजल्ट