दौसा। जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर बुधवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर सुबह रेल पटरी पर अचानक दरार आ गई। हालांकि, एक पैसेंजर की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही पैसेंजर की नजर टूटी हुई पटरी पर पड़ी तो उसने तुरंत रेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पटरियों को ठीक किया।