लालसोट विधानसभा क्षेत्र से परसादीलाल मीना लगातार नवीं बार विधायक का चुनाव लड़ेंगे। वे पांच बार कांग्रेस व एक बार निर्दलीय चुनाव जीते चुके हैं तथा दो बार हार मिली है। वर्ष 1985 में परसादी ने जनता पार्टी के हरसहाय मीना, 1990 में जनता दल के मीठालाल मीना को, 1993 में भाजपा के रामकिशोर मीना, 1998 मेें भाजपा के कैलाश मीना को हराकर लगातार चार चुनाव जीते।