कांग्रेस जिले में मावली और वल्लभनगर सीटों पर नाम तय कर चुकी है, जबकि इन दोनों सीटों को लेकर भाजपा में कड़ी उलझी हुई है। खेरवाड़ा और सलूम्बर ऐसी सीटें हैं, जहां दोनों पार्टियों से फिर वही प्रत्याशी आमने-सामने होंगे, जो पिछले चुनाव में थे। प्रत्याशियों के नाम तय होने के बाद समर्थकों में भारी खुशी दिखी। कहीं आतिशबाजी तो कहीं मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई।