सूत्रों के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा सर्च लाइट जो पिछले कई माह से काम नहीं कर रहे थे, उनको तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कर दिया गया। ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के इर्द—गिर्द पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा सके। सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो दर्जन से ज्यादा पगडंडियों पर भी खास नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि कई बार चीनी सैनिक उत्तराखंड में प्रवेश कर चुके हैं। इसलिए यहां की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।