11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, लेंगे सरकार और संगठन की क्लास

शाह की कोशिश होगी कि वे सरकार और संगठन में तेजी के साथ बढ़ रही दूरियों को कम करने की कोशिश करें। साथ ही साथ वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए शाह अलग अलग जनपदों से आए करीब 100 वरिष्ठ कार्यकर्ताआें से मिलेंगे और उनसे चुनावी रणनीति के बारे में चर्चा करेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 23 Jun 2018, 7:31 PM IST

amit shah

amit shah

अमर श्रीकांत की रिपोर्ट...

(देहरादून): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर रविवार को देहरादून पहुंचेंगे। वह इस दौरान उत्‍तराख्‍ांड सरकार और संगठन की अलग-अलग बैठकों के अलावा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। वह देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


शाह के आने से ऐन पहले मंत्रियों ने किया होमवर्क शुरू

शाह की देहरादून यात्रा के मद्देनजर सरकार और संगठन में हडकंप है। माना जा रहा है कि शाह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों से भी उनके विभागों के बारे में जानकारी लेंगे। मंत्रियों के साथ उनकी अलग से बैठक तय की गई है। शाह की बैठक को देखते हुए मंत्रियों ने भी होम वर्क करना शुरू कर दिया है। पिछली यात्रा के दौरान शाह ने पेय जल,बिजली और पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों में सुस्त गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी जताई थी और स्पष्ट आदेश दिया था कि योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए। शाह संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआें से भी बात करेंगे। साथ ही उनकी समस्याआें को सुनेंगे।


दायित्व आवंटन के मुद्ये को उठाया जा सकता है

सूत्रों के मुताबिक संगठन की आेर से मुख्य मुद्दा दायित्व आवंटन को लेकर शाह के समक्ष उठाया जाएगा। करीब 300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताआें की सूची मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संगठन की आेर से काफी पहले ही सौंपी जा चुकी है लेकिन सरकार की आेर से अब तक किसी को भी दायित्व नहीं दिए गए हैं। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

संघ के पदाधिकारी देंगे संगठन के बारे में फीड बैक

इसके अतिरिक्त शाह के संगठन को केंद्र और राज्य की योजनाआें के प्रचार के लिए अलग अलग जनपदों में टीम गठन के आदेश की पालना नहीं की गई है। मंत्रिमंडल में रिक्त पदों को भरने को लेकर संगठन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दबाव डाल सकता है। इस प्रकरण पर कुछ विधायक भी शाह से मिलेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संघ के पदाधिकारी भी शाह को सरकार और संगठन के बारे में फीड बैक देंगे। शाह की कोशिश होगी कि वे सरकार और संगठन में तेजी के साथ बढ़ रही दूरियों को कम करने की कोशिश करें। साथ ही साथ वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए शाह अलग अलग जनपदों से आए करीब 100 वरिष्ठ कार्यकर्ताआें से मिलेंगे और उनसे चुनावी रणनीति के बारे में चर्चा करेंगे।