जिला जेल में पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद पिछले सवा साल से बंद हैं। यह जेल कई अन्य अपराधियों का भी ठिकाना बना हुआ है. बागपत की घटना के बाद इस जेल का भी नजारा बदला हुआ है. बंदियों की गहन जांच पड़ताल के साथ उनकी सुरच्छा का विशेष खयाल रखा जा रहा है. देवरिया जेल आज के घटनाक्रम में इसलिए भी खाश है क्योंकि मुन्ना बजरंगी के हत्यारा सुनील राठी का भाई अरविंद राठी यहां सवा साल तक बंद रहा. जेल की सुरक्षा को लेकर इसलिए भी प्रशासन अलर्ट है, क्योंकि यहां पूर्व में बवाल भी हो चुका है। दो दिन पहले ही छापामारी में मोबाइल फोन, कैंची जैसी अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। भाजपा सरकार बनने के बाद उसे पश्चिम के जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।