
DM देवरिया दिव्या मित्तल ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 और 10 नवंबर को विशेष अभियान तिथियों पर अनुपस्थित पाए गए 25 बीएलओ का दो दिन का वेतन बाधित करने का सख्त निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने इस कार्रवाई को राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उच्च प्राथमिकता के तहत लिया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे इन बीएलओ के वेतन को तत्काल रोका जाए और इस कार्रवाई की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी जाए। साथ ही, अनुपस्थित बीएलओ को आदेश दिया गया है कि वे अपनी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण तीन दिन के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें।
DM दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तीन दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, तो संबंधित अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का आदेश भी दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की लापरवाही करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विशेष अभियान की तिथियों में अनुपस्थित पाए गए बीएलओ की सूची में दीनानाथ मौर्य, पुष्पा वर्मा, किरण देवी, रूपेश कुमार, चिंता मणि, शवाना परवीन, नीता मिश्रा, संतोष गुप्ता, मोनिका तिवारी, राबिया अंसारी, अंजुम आरा, सावित्री देवी, निधि, ममता पांडेय, सरोज सिंह, त्रियंबदा, सरोज कुशवाहा, तारा देवी, अजय कुमार, नेबूलाल प्रसाद, अवधेश प्रसाद, अनिल कुमार मौर्य, प्रदीप रंजन मिश्रा, रीना यादव, और सतीश तिवारी का नाम शामिल है।
Updated on:
13 Nov 2024 05:34 pm
Published on:
13 Nov 2024 05:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
