27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महापौर पद के प्रबल दावेदार कांग्रेस नेता के फॉर्म हाउस पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कल अवैध घोषित कर दर्ज किए 7 केस, 24 घंटे में प्रशासन ने फार्म हाउस पर चलाया बुलडोजर..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Mar 2021, 4:39 PM IST

photo_2021-03-16_16-30-13.jpg

देवास. मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से चले आ रहे माफियामुक्त अभियान के तहत मंगलवार को देवास में एक कांग्रेस नेता का नंबर आ गया । कांग्रेस नेता शिवा चौधरी के फार्म हाउस को अवैध घोषित करने के बाद प्रशासन ने शिवा चौधरी के फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया है। बता दें कि कल यानि सोमवार को ही प्रशासन ने कांग्रेस नेता के फार्म हाउस को अवैध मानते हुए सात केस दर्ज किए थे।

ये भी पढ़ें- पहले सीएमओ और अब डिप्टी रेंजर, जल्द पकड़ाएंगे बाकी रिश्वतखोर

24 घंटे में प्रशासन का बड़ा एक्शन
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की तरफ से देवास नगर निगम के महापौर पद के प्रबल दावेदारों में से एक शिवा चौधरी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। 24 घंटों के अंदर ही कांग्रेस नेता शिवा चौधरी के खिलाफ 7 केस दर्ज किए जाने के साथ ही प्रशासन ने उनके फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया है। मंगलवार की सुबह प्रशासनिक अमला लाव लश्कर के साथ कांग्रेस नेता शिवा चौधरी के उज्जैन रोड पर भीमसी गांव के पास कांकड़ में बने फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के इन जिलों में भी कर्फ्यू, नहीं मान रहे लोग, कोरोना ने बढ़ाई चिंता

पहले मकान और अब फार्म हाउस
बता दें कि कांग्रेस नेता शिवा चौधरी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। तीन दिन पहले प्रशासन ने शिवा चौधरी के राजवाड़ा के सामने नजूल की 12 हजार स्केवर फीट पर बने अवैध मकान को तोड़ा था और उसके बाद केदाश्वर मंदिर की लगभग सात करोड़ रुपए की जमीन को कब्जा मुक्त कराया था और अब कांग्रेस नेता शिवा चौधरी के फार्म हाउस को जमींदोज किया है। बता दें कि शिवा चौधरी कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं और उन्हें कट्टर दिग्विजय समर्थक भी माना जाता है।

देखें वीडियो- ऐसे रंगेहाथ पकड़ा रिश्वतखोर रेंजर