30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CISF की भर्ती में दौड़ रहा युवक हांफते-हांफते गिरा और हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शहर में चल रही सीआईएसएफ की भर्ती के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 16 Aug 2019, 3:06 PM IST

indore

CISF की भर्ती में दौड़ रहा युवक हांफते-हांफते गिरा और हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका

देवास. शहर में चल रही सीआईएसएफ की भर्ती के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पांच किलोमीटर दौड़ के दौरान एक युवक थक गया और काफी हांफने के बाद वहीं पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक को दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ा, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

must read : युवक से बन गए अवैध संबंध तो महिला की छाती पर बैठकर गला घोंटा, फिर पत्थर से कुचल दिया सिर

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक नोट प्रेस के ग्राउंड पर सीआईएसएफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान यह दर्दनाक घटना हो गई। आलीराजपुर जिले के ग्राम भीमबहेड़ा का रहने वाला 26 वर्षीय भूरा सिंह पिता कमल सिंह भर्ती में शामिल होने के लिए आया था। यहां भर्ती के दौरान अन्य प्रतिभागियों के साथ वह पांच किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुआ।

must read : भाई को राखी बांधने के लिए आ रही बहनों की कार टकराई, एक की मौत, घर में छाया मातम

दौड़ के आखिरी राउंड में वह फिनिश लाइन पर पहुंचने के कुछ दूर पहले ही हांफते हुए गिर गया। वहां तैनात जवानों ने उसे उठाया और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में दौड़ते समय हार्ट अटैक की बात सामने आ रही है।