ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दूजराम साहू, सचिव वासुदेव यादव, रामाधीन ध्रुव, सुरेश साहू, देवनारायण देवांगन ने कहा कि गांव में सामुदायिक भवन का कोई विरोध नहीं है, लेकिन जिस जगह पर यह भवन बनाया जा रहा है, वह पहले से ही आरक्षित है, इसलिए इस स्थान पर सामुदायिक भवन नहीं बनाया जाए। उधर, आंदोलन की खबर पाकर जनपद सीईओ, तहसीलदार, पटवारी आदि भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण इस आरक्षित जगह के बदले दूसरी जगह पर सामुदायिक भवन बनाने की मांग पर अड़े रहे।