15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई बोला- मेरी बहन से दूर रहो तो गुस्से के आकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के घरवालों को ही उतार दिया मौत के घाट

एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के घरवालों को मौत के घाट उतार दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 28 Oct 2018, 1:59 PM IST

crime news

भाई बोला- मेरी बहन से दूर रहो तो गुस्से के आकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के घरवालों को ही उतार दिया मौत के घाट

धमतरी. छत्तीसगढ़ में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के घरवालों को मौत के घाट उतार दिया।

यह मामला धमतरी जिले की है। न्यायालयीन सूत्रों के मुताबिक यह घटना विगत 12 जनवरी 2018 की है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय रत्नाबांधा निवासी अमृत बाई और उसका पुत्र दिनेश नागरची खाना खाकर सोए हुए थे कि तभी उसके घर में घुसकर नीरज उर्फ भोलू मरकाम (18) ने किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला है।

दरअसल, आरोपी नीरज का मृतक दिनेश नागरची की बहन के साथ अफेयर चल रहा था। यह उसे कतई पसंद नहीं था। इस बात को लेकर कुछ दिन पहले उनमें विवाद भी हुआ। इसी के चलते दिनेश नागरची को रास्ते से हटाने की गरज से नीरज ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी नीरज के खिलाफ धारा 302, 450 एवं 201 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को न्यायालय में पेश किया था, जहां अंतिम सुनवाई हुई। सारे सबूतों को देखने और गवाहों को सुनने के बाद न्यायाधीश ग्रेग्रोरी तिर्की ने नीरज उर्फ भोलू मरकाम को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।