
Suicide
धमतरी. लिमतरा की एक महिला ने जहरसेवन कर आत्महत्या कर लिया। कहा जा रहा है कि पति का किसी विधवा महिला से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। उधर मृतिका के परिजनोंं ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
दहेज के लिए पत्नी से करता था विवाद
पुलिस के अनुसार घटना सोमवार की रात 11 की है। लिमतरा निवासी लिकेश्वरी साहू (24) के पति शिवकुमार तथा परिजन शादी के बाद से उसे दहेज के नाम पर पिछले कई सालों से प्रताडि़त कर रहे थे। परिजनोंं को जानकारी होने पर यह बात सामाजिकस्तर पर भी उठी, लेकिन उस समय शिवकुमार ने समाज से अपने गुनाहों की माफी मांग ली। कुछ दिन सबकुछ ठीक चलता रहा।
पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध
बताया जाता है कि सोमवार को फिर इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लिकेश्वरी ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। सूत्रोंं की मानेंं तो शिव कुमार का पास के ही गांव की एक विधवा महिला पिछले कई सालों से अवैध संबंध चल रहा था।
दहेज और अवैध संबंध की बात को लेकर अक्सर उनके बीच नोंकझोंक होती है। मृतिका के पिता धनेश साहू का स्पष्ट आरोप है कि शिवकुमार ने अपने रखैल को घर में रखने के लिए उनकी पुत्री की हत्या कर दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
03 Oct 2017 08:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
