9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी में तैरते मिली इस कांग्रेसी नेता की लाश, शहर में फैली सनसनी

इस घटना से शहर में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी से मिलने के लिए रायपुर जाने के लिए निकला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 5 Nov 2017, 2:09 PM IST

CG news

धमतरी. कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह बिन्द्रा ने रूद्री बरॉज में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से शहर में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी से मिलने के लिए रायपुर जाने के लिए निकला था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अज्ञात है।

शनिवार को सुबह रूद्री बॅराज के पास मुख्य नहर में एक लाश तैरते हुए मिली, इससे सनसनी फैल गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना रूद्री पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह बिन्द्रा (52) निवासी विवेकानंद नगर के रूप में हुई। पुलिस से सूचना पाकर मृतक का छोटा भाई रविंद्र सिंह, हरदीप सिंह समेत लोग वहां पहुंच गए। पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की स्कूटी और चप्पल मौके से थोड़े दूर बराज के पास मिली।

बताया गया है कि मोबाइल ट्रेस कराने पर उसका मोबाइल 11 बजकर 45 मिनट में स्वीच ऑफ हुआ और लोकेशन जनपद कार्यालय के पास बता रहा था। बहरहाल, पुलिस ने मोबाइल, घड़ी, स्कूटी, चप्पल आदि जब्त कर अपनी जांच शुरू कर दिया। गुरमीत ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अज्ञात है।

समाज सकते में
उल्लेखनीय है कि गुरमीत सिंह कांग्रेस की राजनीति से जुड़ा हुआ था। संगठन के कार्यों में काफी सक्रिय रहता था। इसके अलावा श्री गुरूद्वारा सिंगसभा में जनरल सेके्रटरी के रूप में भी अपनी सेवा दे रहा था। वह काफी सरल व सादगी पसंद था, जिसके कारण उनका काफी सम्मान भी था। अचानक उसके आत्महत्या किए जाने से कांग्रेस पार्टी तथा समाज में शोक की लहर छा गई।

बेटी से मिलने निकला था
पुलिस को दिए गए बयान में परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से अपनी बेटी को, जो कि रायपुर में इंजीनियरिंग कालेज में है, उसे बैग देने के नाम से निकला था। रायपुर न जाकर बैग को उसने एक बस में भिजवा दिया। घर में सभी यही सोच रहे थे कि वह अपनी बेटी के पास है। परिजनों ने फोन भी लगाया, लेकिन मोबाइल स्वीच आफ था। रात 10 बजे तक जब नहीं लौटा, तो खोजबीन शुरू की गई।