13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! ग्रामीण के घर से बरामद हुआ इमारती लकड़ी की जखीरा, देखें VIDEO
Play video

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! ग्रामीण के घर से बरामद हुआ इमारती लकड़ी की जखीरा, देखें VIDEO

CG News: वन विभाग की टीम ने ग्रामीण के घर से बड़ी मात्रा में सागौन की कीमती लकड़ी बरामद की है। वन विभाग के मुताबिक बरामद की गई लकड़ी करीब 2 घन मीटर है।

Google source verification

Dhamtari News: धमतरी नगरी वनांचल के जंगलों में साल और इमरती लकड़ियों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। लकड़ी माफिया अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में जंगल में घुसकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में वन विभाग की टीम ने मुखबीर की सूचना परवन विभाग की टीम ने बिरगुड़ी रेंज के गढ़ियापारा में चंद्रभान देव के घर छापा मार कार्रवाई की। जांच के दौरान चंद्रभान के घर से साल, सागौन और बीजा के 86 नग चिरान जब्त किया गया है।

इसमें 4 नग सागौन और अन्य इमरती लकड़ियों का चिरान शामिल हैं। बताया गया कि चंद्रभान अपने घर में बढ़ई का काम करता है। कार्रवाई के दौरान घर से मिले सागौन और साल के चिराग को देखकर अधिकारी भी चौक गए। बहरहाल आरोपी के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

आरोपी है कारपेंटर

वन विभाग की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी कारपेंटर का काम करता है। आरोपी का कहना है कि वो लकड़ी का काम करता है उसे दूसरे लोगों ने फर्नीचर बनाने के लिए लकड़ी दी है।