10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछले साढ़े चार साल में यहां हुए 16 सौ गर्भपात, यह है इसकी बड़ी वजह

पिछले साढ़े चार साल में गर्भपात के औसतन 16 सौ से अधिक मामला प्रकाश मेंं आया है। जबकि इतने ही समय में करीब 3 सौ शिशुओं की मौत हो गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Jul 2018, 1:29 PM IST

abortion in dhamtari

पिछले साढ़े चार साल में यहां हुए 16 सौ गर्भपात, यह है इसकी बड़ी बजह

धमतरी. धमतरी जिले मेंं खून की कमी और कमजोरी के चलते महिलाओं में गर्भपात होने के मामले मेंं अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। शासकीय आंकड़ों पर गौर करेंं, तो पिछले साढ़े चार साल में गर्भपात के औसतन 16 सौ से अधिक मामला प्रकाश मेंं आया है। जबकि इतने ही समय में करीब 3 सौ शिशुओं की मौत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए पूरे प्रदेश में 15 अगस्त 2011 से जननी सुरक्षा योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने के लिए 14 सौ रूपए एवं शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को एक हजार रूपए प्रदान किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा और बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए शासन से संबंधित को हर साल लाखोंं रूपए का फंड भी मिल रहा है। इसके बाद भी महिलाओं के गर्भ में ही शिशुओं की मृत्यु हो रही है। एक जानकारी के अनुसार जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र मेंं करीब 1802 मितानिनें काम कर रही हैं। शासन की अधिकांश स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने और गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल करने के लिए विभाग द्वारा इन्हें हर तीन माह में विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा टै्रनिंग भी दिया जाता है। इसके बाद भी महिलाओं में गर्भपात का यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल रहा है।

विशेषज्ञों की मानेंं तो जिले में हर पांचवीं गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी है, जिसके चलते महिलाएं एनीमिया और कुपोषण की शिकार हो रही हैं। गर्भावस्था के दौरान मां के द्वारा ग्रहण किए जाने वाला भोजन का कुछ हिस्सा गर्भ में पल रहे शिशु को जाता है। ऐेसे में माता और गर्भस्थ शिशु को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल पाता है। यही वजह कि महिलाओं में गर्भपात की शिकायत बढ़ रही है।

सूत्रों की मानें तो जिले मेंं वर्ष-2014-15 में 324, वर्ष-2015-16 में 428, वर्ष-2016-17 में 366, वर्ष-2017-18 में 468, वर्ष-2018-19 में 90। इस तरह चार साल मेंं करीब 1677 प्रकरण सामने आया है, जिसमें महिलाओं का गर्भपात हुआ है। जबकि 380 नवजात शिशुओं की मौत हुई है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ टीकम ध्रुव ने बताया कि किशोरावस्था की आयु से ही युवतियों को आयरन समेत अन्य मिनरल और पोषक तत्वों का सेवन करते रहना चाहिए। अधिकांश केस में महिलाओं में शारीरिक कमजोरी के चलते गर्भपात के मामले आ रहा है।