10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में पहली बार स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष की बैठक, लड़ना है चुनाव तो 7 अगस्त तक देना होगा आवेदन

चुनाव लडऩे की चाहत रखने वालों को अपना आवेदन 1 से 7 अगस्त के बीच ब्लॉक समिति के अध्यक्षों को देना होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Jul 2018, 10:14 AM IST

congress commettie

प्रदेश में पहली बार स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष की बैठक, लडऩा है चुनाव तो 7 अगस्त तक देना होगा आवेदन

रायपुर. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की कवायद तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति में छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के चयन के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता, सदस्य गण रोहित चौधरी और अश्विन कोतवाल ने शनिवार को कांग्रेस भवन में सभी जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।

READ MORE: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पिता बोले, साजा से रविंद्र चौबे को नहीं दे टिकट, नहीं तो कांग्रेस को भरना पड़ेगा हर्जाना

इस दौरान तय हुआ कि उम्मीदवार तय करने के कांग्रेस के पास तीन आधार होंगे। पहला, उम्मीदवार पार्टी का प्राथमिक सदस्य हो, दूसरा उसपर कोई गंभीर आपराधिक आरोप न हों और तीसरा स्थानीय लोगों से उसके बारे में अच्छा फीडबैक मिले। जिलाध्यक्षों ने टिकट वितरण जल्दी करने का आग्रह किए। उनका कहना था, ऐसा होने से प्रचार के लिए अधिक समय मिल पाएगा। ऐसा पहली बार हुआ कि स्क्रीनिंग कमेटी के पदाधिकारी रायपुर में बैठे।

7 अगस्त तक देना होगा आवेदन : तय हुआ कि चुनाव लडऩे की चाहत रखने वालों को अपना आवेदन 1 से 7 अगस्त के बीच ब्लॉक समिति के अध्यक्षों को देना होगा। उसका प्रारूप पार्टी ने जिलाध्यक्षों को दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बताया, कोई नेता अलग से बायोडाटा नहीं देगा। वहीं दिल्ली की दौड़ से भी लोगों को परहेज रखने की हिदायत दी गई है।

READ MORE: जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव देशलहरा सहित 150 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

ब्लॉकों से आए नामों से उम्मीदवार चुनने से पहले स्क्रीनिंग कमेटी खुद जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से उन नामों पर फीडबैक लेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर कलिता ने कहा, जहां तक संभव होगा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से बात की जाएगी। उनकी भावना जानने की कोशिश होगी।