धारा-70 के तहत सभी प्रकार के सामूहिक दुष्कर्म के लिए 20 वर्ष या आजीवन कारावास का प्रावधान है। धारा-89 के तहत महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराने पर आजीवन कारावास से दंडित किए जाने का प्रावधान है। जनाजागरूकता कार्यशाला में एएसपी सुशील कुमार नायक, डीएसपी भावेश साव, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित शहर के सभी बड़े प्रतिष्ठान के संचालक, चेम्बर ऑफ कामर्स, राईस मिलर्स संघ, मेडिकल एशोसिएशन, परिवहन संघ, सेलून संघ, शांति समिति के सदस्य, स्वयं सेवी संस्था उपस्थित रहे।