पुलिस ने बताया कि घटना की रात युवक कमल ढीमर (22) और उसके दो नाबालिग साथी नशे की हालत में मिले थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे धमतरी से फिल्म देखकर आ रहे हैं। दूसरे दिन जब हत्या का यह मामला सामने आया, तो पुलिस के कान खड़े हो गए। सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया, तो इस हत्याकांड में उनकी संलिप्तता का संदेह हुआ।