9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबंध से जन्मा बच्चा बना सिरदर्द, समाज के डर से युवती ने किया ये पाप

धमतरी में मिली नवजात शिशु की लाश मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। अवैध संबंध के चलते एक बिन ब्याही युवती ने बच्चे को कूड़ेदान में फेंक दिया था।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Ashish Gupta

Sep 17, 2017

Illigal relation

अवैध संबंध में जन्मा बच्चा बना सिरदर्द, समाज के डर से युवती ने किया ये पाप

धमतरी. धमतरी के टिकरापारा में मिली नवजात शिशु की लाश मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। अवैध संबंध के चलते एक बिन ब्याही युवती ने बच्चे को कूड़ेदान में फेंक दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Read More: महिला ने संबंध बनाने से मना किया तो उसी की साड़ी उतारकर दबा दिया

दरअसल तीन दिन पहले टिकरापारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब टिकरापारा के बाल मंदिर के पास कूड़ेदान में एक नवजात के शव पड़े होने की सूचना मिली। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाल मंदिर के आसपास रहने वाले लोग जब घर का कचरा फेंकने कूड़ेदान में गए, तब इसका पता चला। इसके बाद नवजात की लाश मिलने की खबर बस्ती में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Read More: शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक की खौफनाक करतूत, लड़की को मारी गोली फिर...

इसके बाद पार्षद अनुराग मसीह ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आसपास कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद मर्ग कायम कर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस ने रिसाईपारा, टिकरापारा और नयापारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के संबंध में आवश्यक जानकारियां जुटाई। मितानिनों से भी पूछताछ की गई, जिसके जरिए पुलिस आरोपी युवती तक पहुंच गई।

Read More: हैवानियत की हद पार! 20 साल युवती को 5 दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के चलते बस्ती की एक युवती को गर्भ ठहर गया था। समय पूर्व प्रसव भी हो गया। बताया गया है कि प्रसव के कुछ देर बाद ही शिशु ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद लोकलॉज के भय से युवती के परिजनों ने नवजात शिशु की लाश को कूड़ेदान में फेंक दिया।