ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए तहसीलदार ने तीन दिन के भीतर सड़क में गिट्टी के चिप्स डालकर फिलहाल चलने योग्य बनाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में संतोष नेताम, फूलसिंग नेताम, डीके यादव, रवि नेताम, परमात्मा कुंजाम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।