24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojshala ASI Survey : भोजशाला में तलवार के बाद मिला ऐसी आकृति वाला स्तंभ, जिसे कहा जा रहा सनातनी

Bhojshala ASI Survey : हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा के दावे के अनुसार, गेट के कच्चे ओटले को तोड़कर खुदाई कराई गई, जहां उत्तरी भाग में सर्वे टीम को 3 फीट का एक स्तंभ का टुकड़ा मिला है। हिंदू पक्षकार ने उसपर सनातन धर्म की आकृति बनी होने का दावा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jun 2024, 4:12 PM IST

Bhojshala ASI Survey

Bhojshala ASI Survey :मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला ( bhojshala ) वर्सेज कमाल मौला मस्जिद ( kamal moula masjid ) में हाईकोर्ट ( indore highcourt ) के आदेश पर जारी एएसआई के सर्वे ( ASI Survey ) का आज 83 वां दिन है। पुरातत्व विभाग की टीम से 16 अधिकारियों के दल के साथ 38 मजदूर सुबह 8.30 बजे सर्वे कार्य के लिए भोजशाला पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दोनों पक्षों के सदस्य भी मौजूद थे। इससे एक दिन पहले मंगलवार को हिंदू पक्ष की ओर से भोजशाला में हनुमान चालीसा ( hanuman chalisa ) का पाठ किया गया था।

हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि कल सर्वे बाहर और भीतर दोनों स्थलों पर किया गया था। प्रवेश गेट के कच्चे ओटले को तोड़कर खुदाई कराई गई है। जहां पर उत्तरी भाग में टीम को 3 फीट का एक स्तंभ का टुकड़ा मिला है। हिंदू पक्षकार ने इस पर सनातन धर्म की आकृति बने होने का दावा किया है। वहीं, उत्तरी भाग में रखें 100 अवशेषों को दक्षिण भाग में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : बंद कमरे ने उगले राज, फर्श के नीचे निकलीं गणेश, मां वाग्देवी समेंत 79 देवी देवताओं की मूर्तियां, मुस्लिम पक्ष ने बताया साजिश

टीम को 3 जुलाई तक पेश करनी है रिपोर्ट

एक दिन पहले मंगलवार होने के कारण हिंदू पक्ष के लोगों मे भोजशाला परिसर में पूजा अर्चना की हनुमान चालीसा का पाठ किया और परंपरागत संध्या आरती की गई है। आपको बता दें कि इंदौर हाईकोर्ट के आदेश पर 22 मार्च से भोजशाला में सर्वे कराया जा रहा है और इस सर्वे की समय सीमा 3 जुलाई तक निर्धारित किया गया है। सर्वे टीम को 4 जुलाई तक हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। बताया जा रहा है कि 27 जून तक टीम सर्वे कार्य पूरा कर लेगी।