Dhar Massive Fire: मध्य प्रदेश के धार औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के थाना सेक्टर 2 के कास्ता पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी कि उसकी लपटें और धुंआ 10 किलोमीटर दूर से ही नजर आया। भीषण आगजनी की ये घटना धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर 2 में कास्ता पाइप फैक्ट्री में हुई है।