24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां गोवंश पर कहर बरपा रहा लंपी वायरस, पशओं की मौत का सिलसिला जारी

बदनावर और सरदारपुर तहसील से लगे हुए गांवों में अभी प्रभावित गोवंश की मौतों का सिलसिला जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Oct 2022, 8:26 PM IST

News

यहां गोवंश पर कहर बरपा रहा लंपी वायरस, पशओं की मौत का सिलसिला जारी

धार. मध्य प्रदेश में गोवंश पर कहर बरपाने वाले वाला लंपी वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सूबे के धार जिले के अंतर्गत आने वाले बदनावर और सरदारपुर तहसील से लगे हुए गांवों में अभी प्रभावित गोवंश की मौतों का सिलसिला जारी है। ग्राम खिलेड़ी, टकरावदा, फूलेड़ी, पाना, इंद्रावल, कड़ोदकलां आदि कई गांव तथा इनके मजरों में लगातार गायों के मरने की खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि, जमीनी हकीकत पर गौर करें तो यहां लगातार नियमित रूप से पशु चिकित्सकों द्वारा बीमार गायों का इलाज किया जा रहा है। बावजूद इसके ठीक होने से ज्यादा अब भी यहां गायों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक इन गांवों में लंपी वायरस की चपेट में आईं बड़ी संख्या में गायों की असमय मौत हो चुकी है। चिंता की बात ये भी है कि, पशु चिकित्सकों को अभी ये अनुमान भी नहीं है कि, इलाके के गौवंश में फैली ये गंभीर बीमारी कब तक काबू में आएगी।

यह भी पढ़ें- देवी स्थान पर पूजन करने आया परिवार, मामूली विवाद में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या


लगातार जारी है गायों की मौत का सिलसिला

आपको बता दें कि, बीते दो से तीन दिन के भीतर ही दोनों तहसीलों के सिर्फ एक ही तिलगारा गांव में 4 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। लंपी वायरस ने क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं को अपनी चपेट में ले रखा है। हालांकि, अधिकांश पशु इलाज के बाद ठीक भी हो रहे हैं। किंतु पशुओं की मौत का सिलसिला भी लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई पर फायरिंग, जमीनी विवाद पर रिश्तेदारों ने किया जानलेवा हमला

यहां खुद ब खुद घूमने लगा शिवलिंग का कलश, देखें चमत्कारी वीडियो