
Monsoon arrived via Gujarat in dhar MP Weather (photo source- Patrika.com)
MP Weather: मानसून के आगमन, मांडू में बारिश को लेकर कई दिनों से इंतजार था, जो खत्म हुआ है। मानसून (Monsoon) ने बुधवार रात को दस्तक दे दी। यह अरब सागर से उठकर गुजरात के रास्ते धार जिले में पहुंचा है, जिसकी शुरुआत भी सावन की झड़ी की तरह हुई। बुधवार रात से लेकर गुरुवार दिनभर आसमान से बंदू बरसती रही। कभी तेज तो कभी रिझझिम। पानी गिरने से किसानों के चेहरे पर खुशी की चमक नजर आई।
जिले में अभी तक छिटपुट बारिश का दौर चल रहा था, जिसमें कुछ इलाकों को छोडक़र बड़े हिस्से में बोवनी नहीं हो पा रही थी। वहीं गुरुवार की बारिश के बाद बोवनी का जोरदार आगाज होगा। किसानों ने इसकी तैयारियां कर ली है। कृषि वैज्ञानिक जीएस गाठिया के मुताबिक अरब सागर से एक मजबूत सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से गुजरात और पश्चिमी मप्र में जोरदार बारिश (Monsoon) की संभावना है। गुरुवार की तरह ही शुकवार को भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
बारिश का सीजन शुरु होते ही गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिली है। वहीं तापमान में गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास था, वह अब २७ के आसपास आ गया है। (Monsoon)
मानसून (Monsoon) ने जोरदार तरीके से उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले में 14 में से 12 ब्लॉकों में एक से डेढ़ इंच के लगभग बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश तिरला और उमरबन में 35 मिमी (डेढ़ इंच) के लगभग दर्ज हुई है। वहीं जिले एक जून से अभी तक 772.3 मिमी बारिश हो चुकी है।
गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों का जमघट नजर आया। यह हवा के साथ पश्चमी से पूर्व की ओर आसमान में दौड़ लगाते रहे। सुबह 10 बजे से रिमझिम बारिश शुरु हुई और दोपहर 4 बजे तक रिमझिम सेरे गिरते रहे। कई जगह खेतों में पानी जमा हो गया। बारिश के बाद नमी हो गई है। मौसम साफ होते ही बुआई युद्धस्तर पर आरंभ होगी। इस साल जिले में सर्वाधिक दो लाख हेक्टेयर में सोयाबीन, डेढ लाख हेक्टेयर में कपास सहित 70 हजार हेक्टेयर में मक्का सहित ज्वार, तुअर, मूंग आदि फसलों की बुआई की जाएगी। 18 जून तक जिले में 65 हजार हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी थी। वहीं अगले एक सप्ताह में 100 प्रतिशत होने की उम्मीद है।
Updated on:
20 Jun 2025 02:09 pm
Published on:
20 Jun 2025 02:09 pm
