30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो चीख-चीखकर मदद की गुहार लगाती रही, सरपंच और उसके साथी बरसाते रहे लाठियां, रोंगटे खड़े कर देगी महिला से हुई क्रूरता, Video

woman brutally beaten : महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने इसका एक वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Jun 2024, 10:02 AM IST

woman brutally beaten : महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने इसका एक वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

woman brutally beaten in dhar:मध्य प्रदेश के धार जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। यही नहीं आरोपियों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो पर गौर करें तो 4-5 लोग महिला को पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ महिला को लाठी से पीट रहे हैं। खास बात ये रही कि इस पूरे घटनाक्रम में आसपास कई लोगों की भीड़ लगी थी, लेकिन महिला के साथ हो रहे अत्याचार को ये लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।

मामला जिले टंडा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोदी का है। यहां एक महिला को लाठी डंडे से बड़ी बेहरमी से पीटा गया है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे देखा जा सकता है कि कुछ लोग महिला को पकडे हुए है, वहीं एक व्यक्ति उस पर डंडे बरसा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें- एमपी में डॉग से क्रूरता पर मेनका गांधी हुई नाराज, हत्यारे सफाईकर्मियों के बाद CMO भी सस्पेंड

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद वीडियो में दिखने वाले लोग और गांव को आईडेंटिफाई किया और मारपीट करने वाले व्यक्ति को टांडा पुलिस के द्वारा तुरंत गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम नूर सिंह पिता जाम सिंह भूरिया बताया जा रहा है। वहीं महिला की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

धार पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिस पर दिख रहा था कि एक अज्ञात आदमी किसी महिला के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस ने पता करने का प्रयास किया तो मालूम पड़ा कि यह वीडियो टांडा थाना क्षेत्र का था। इस पूरी घटना की पड़ताल के बाद महिला के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा और महिला सम्मान के लिए धार पुलिस और मध्य प्रदेश शासन की पहली प्राथमिकता रही है। महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।