साल 2019 में काल भैरव बाबा की जयंती 19 नवंबर दिन (मंगलवार) को है। शास्त्रों में बाबा काल भैरव को भगवान शिव की पवित्र काशी नगरी का रक्षक बताया गया है। बाबा काल भैरव सभी की रक्षा करते हैं। अगर किसी के जीवन में प्रगति नहीं हो रही हो, कार्यों में बार-बार बाधाएं आ रही हो तो काल भैरव जयंती के दिन बाबा काल भैरव के इस तांत्रिक मंत्र का जप करने से भैरव बाबा प्रसन्न होकर सारे कार्य सिद्ध कर देते हैं।