scriptमृत्यु का सरल रहस्य, जानें कब और कैसे होगी आपकी मौत | Mystery of death in hindi | Patrika News

मृत्यु का सरल रहस्य, जानें कब और कैसे होगी आपकी मौत

locationभोपालPublished: Jun 26, 2019 03:26:01 pm

Submitted by:

Shyam

Mystery of death: जिसने जन्म लिया, उसकी मौत भी अटल सत्य है

Mystery of death

मृत्यु का सरल रहस्य, जानें कब और कैसे होगी आपकी मौत

धर्म शास्त्र कहते हैं जिसने सत्य को जान लिया उसे मरने से कभी डर नहीं लगता, लेकिन जिसने जन्म लिया, उसकी मौत भी अटल सत्य है। वैसे मृत्यु के विषय में ज्ञान होना तो अत्यंत दुर्लभ है। लेकिन कुछ ऐसी दिव्य आत्माएं होती जिन्हें मृत्यु का आभास मौत से पूर्व ही हो जाता है कि उसकी मौत कब और कैसे होने वाली है। जानें मौत का अनसुलझा रहस्य।

 

होना है मालामाल तो ऐसे पढ़ना शुरू कर दें श्री हनुमान चालीसा, जो मांगेंगे वही मिलेगा

 

शास्त्रों में बालारिष्ट, योगारिष्ट, अल्प, मध्य, दीर्घ, दिव्य और अमित ये सात प्रकार की मृत्यु के बारे में बताया गया है। मनुष्य की सात प्रकार से होने वाली मृत्यु का शास्त्रों में उल्लेखित रहस्य के अनुसार, जिस प्राणी ने माता के गर्भ से जन्म लिया है उन सभी की मृत्यु भी ईश्वर जन्म के साथ ही निर्धारित कर देते हैं।

Mystery of death

ऐसे होती है मृत्यु

1- बालारिष्ट मृत्यु- जन्म से लेकर आठ वर्ष तक की आयु में होने वाली मृत्यु को बालारिष्ट मृत्यु कहा जाता है। जिसकी जन्म कुंडली में लग्न से 6, 8, 12वें स्थान में पापग्रहों से युक्त चंद्रमा हो तो व्यक्ति की मृत्यु बाल्यावस्था में अर्थात बालारारिष्ट मृत्यु होती है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण का समय हो, सूर्य, चंद्र, राहु एक ही राशि में हो तथा लग्न पर क्रूर ग्रहों शनि-मंगल की छाया हो तो बालक के साथ माता की मृत्यु का दुर्योग भी बनता है। लग्न से छठे भाव में च्रंद्रमा, लग्न में शनि और सप्तम में मंगल हो तो बालक के पिता की मृत्यु होती है या उन्हें मृत्यु तुल्य कष्ट होता है।

 

शिव मंदिर में कर लें ये काम, पल भर में हो जायेगा शत्रुओं का नाश

 

 

2- योगारिष्ट मृत्यु- आठ वर्ष की आयु से लेकर 20 वर्ष के बीच होने वाली मृत्यु को योगारिष्ट मृत्यु कहा जाता है। जब अष्टम भाव शनि, मंगल जैसे क्रूर ग्रहों से दूषित होकर लग्न में बैठा विपरीत ग्रह वक्री हो तब योगारिष्ट मृत्यु होती है। अमावस्या से पहले की चतुर्दशी, अमावस्या और अष्टमी को यह योग पूर्ण प्रभाव में रहता है। जिन बालकों के माता-पिता कुकर्मों में लिप्त रहते हैं, उनके बालकों की मृत्यु भी योगारिष्ट होती है।

 

 

Mystery of death

3- अल्पायु मृत्यु- जिसकी मौत 20 से लेकर 32 वर्ष तक की आयु में होती है उसे अल्पायु मृत्यु कहा जाता है। वृषभ, तुला, मकर व कुंभ लग्न वाले जातक अल्पायु होते हैं, लेकिन इन लग्न वाले जातकों की कुंडली में यदि अन्य कोई शुभ ग्रह हो और सूर्य मजबूत स्थिति में हो तो इस योग का प्रभाव नहीं रहता। यदि लग्नेश चर-मेष, कर्क, तुला, मकर राशि में हो तथा अष्टमेश द्विस्वभाव- मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि में हो तो अल्पायु योग होता है। यदि जन्म लग्नेश सूर्य का शत्रु हो तो जातक अल्पायु होता है। इसी प्रकार यदि शनि और चंद्रमा दोनों स्थिर राशि में हो अथवा एक चर और दूसरा द्विस्वभाव में हो तो व्यक्ति की मृत्यु 20 से 32 की आयु के मध्य होती है।

 

guru purnima 2019 : केवल सद्गुरु के पूजन से प्रसन्न हो जाते हैं, ब्रह्मा, विष्णु और महेश, इस दिन है गुरु पूर्णिमा पर्व

 

 

4- मध्यायु मृत्यु- 32 वर्ष से लेकर 64 वर्ष तक की आयु में होने वाली मौत को मध्यायु मृत्यु कहा जाता है। यदि लग्नेश सूर्य का सम ग्रह बुध हो अर्थात मिथुन व कन्या लग्न वालों की प्रायः मध्यम आयु होती है। यदि शनि और चंद्र दोनों की द्विस्वभाव राशि में हो या एक चर तथा दूसरा स्थिर राशि में हो तो ऐसे लोगों की मध्यायु मौत होती है। अधिकतर मध्यायु योग वाले जातकों की मृत्यु जन्म स्थान से बहुत दूर होती है।

Mystery of death

5- दीर्घायु योग मृत्यु- अगर किसी की मौत 64 से अधिक एवं 120 वर्ष की आयु तक होती है तो उस मृत्यु को दीर्घायु योग या पूर्णायु योग मृत्यु कहा जाता है। यदि जन्म लग्नेश सूर्य का मित्र हो तो व्यक्ति को पूर्ण आयु प्राप्त होती है। लग्नेश केंद्र में गुरु, शुक्र के साथ हो या इनकी दृष्टि हो तो जातक पूर्ण आयु का भोग करता है। इन जातकों को जीवन के अंतिम समय तक शिव और विष्णु की उपासना करना चाहिए।

 

कर लें ये छोटा सा उपाय, संकट, व्यापार या फिर तरक्की की कामना, पूरी करेंगे श्रीगणेश

 

 

6- दिव्यायु योग- उपरोक्त पांच प्रकार के आयु-मृत्यु योग के बाद आता है दिव्यायु योग। वस्तुतः यह योग आयु से जुड़ा नहीं है, किंतु यह बताता है कि व्यक्ति का जीवन कैसा होगा। यदि शुभ ग्रह बुध, बृहस्पति, शुक्र, चंद्र केंद्र और त्रिकोण में हो और सब पाप ग्रह 3, 6, 11,वें स्थान में हो तथा अष्टम भाव में शुभग्रह या शुभ राशि हो तो व्यक्ति के जीवन में दिव्य आयु का योग बनता है। ऐसा जातक यज्ञ, जप, अनुष्ठान व कायाकल्प क्रियाओं द्वारा हजारों वर्षों तक जीवित रह सकता है। लेकिन ऐसी आयु तपोनिष्ठ ऋषि स्तर की आत्माएं ही सकती है।

 

Shani dev : शनि देव के सामने खड़े होकर पढ़ लें ये शनि स्तुति, जो चाहोगे वही मिलेगा

 

 

7- अमित आयु- अमित आयु पाने वाले प्राणी तो बहुत ही दुर्लभ होते हैं। देवताओं, वसुओं, गंधर्वों को ऐसी आयु प्राप्त होती है। इसके अनुसार यदि गुरु गोपुरांश यानी अपने चतुर्वर्ग में होकर केंद्र में हो, शुक्र पारावतांश अपने षड्वर्ग में हो एवं कर्क लग्न हो तो ऐसा जातक मानव न होकर देवता होता है। इसकी आयु की कोई सीमा नहीं होती और यह इच्छा मृत्यु का कवच पाने में सक्षम होता है।

***********

Mystery of death

ट्रेंडिंग वीडियो