माघ मास के शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि- 1 फरवरी दिन शनिवार को पतित पावनी माँ नर्मदा जी की जयंती है। मेकल पर्वत पर भगवान शंकर के पसीने से उत्पन्न होने वाली मेकल सुता माँ नर्मदा एक मात्र ऐसी नदी हैं जो कल-कल आवाज करते हुए बहती है। जिसकी हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु भक्त परिक्रमा भी करते हैं। नर्मदा जयंती के दिन माँ नर्मदा के समक्ष खड़ें होकर इस नर्मदा स्तुति नर्मदाष्टकम का पाठ करने से मनुष्य की सभी कामनाएं पूरी होने लगती है।